केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में हुआ अलंकरण समारोह

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में दिनाँक 24.06.2023 को Investiture Ceremony का आयोजन हुआ। स्कूल के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैच व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।

विद्यालय में 4 सदन हैं जो कि इस प्रकार हैं- शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमन चारों सदनों के सदन कप्तान और सह सदन कप्तान चुने गए तथा विद्यालय के लड़का कप्तान और लड़की कप्तान भी चुने गए जो कि इस प्रकार हैं- हर्ष ठाकुर और वंशिका।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय श्री हरपाल सिंह जी ने सभी कप्तानों तथा सदन के प्रभारी को बधाई दी साथ ही प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इन्वेस्टर सेरेमनी एक महत्वपूर्ण अवसर है। जहां नव निर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को कुछ भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।

जिम्मेदारी का पदनाम और प्रतिनिधियों को अधिकार देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें एक ही समय में शक्तिशाली और देखभाल करने का आजीवन कौशल सिखाता है।

युवा नेता न केवल मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हैं कि उनकी रणनीतिक योजना, समस्या समाधान संगठनात्मक और संचार कौशल के साथ अंतर कैसे करें।आगामी वर्ष को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदन का मार्गदर्शन किया।

केन्द्रीय विद्यालय में छात्र परिषद  प्रथा बहुत पुरानी है, इस छात्र परिषद में बच्चे पढ़ाई के अलावा अपने विकास के लिए बहुत सी चीजें सीखते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...