पहली मूसाधार बारिश ने चुवाडी मुख्यालय की बंद पड़ी नालियों से अवस्था की पोल खोल के रख दी

--Advertisement--

पहली मूसाधार बारिश ने चुवाडी मुख्यालय की बंद पड़ी नालियों से अवस्था की पोल खोल के रख दी

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाडी में पहली मूसाधार बारिश ने मुख्यालय की बंद पड़ी नालियों से अवस्था की पोल खोल के रख दी है। जिसके चलते अवरुद्ध नालियों का पानी सीधा लोगों के घरो व बीएड कॉलेज में घुसने से नुकसान उठाना पड़ा है।

शुक्रवार की रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से गेरना सैला मथला मार्ग पर लग्गा- तलाटा प्वाइंट पर दोनों तरफ बंद पड़ी नालियों की वजह से बारिश के तेज बहाव की वजह से बीएड कॉलेज की बाउंड्री वॉल ध्वस्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर यह घटना दिन में घटित होती तो जानी नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इलाकावासियों का कहना है कि बीते वर्ष से अवरूद्ध नालियों को अभी तक खोला नहीं गया है। मलबे के ढेर लगे हुए हैं।
वही वार्ड नंबर 1 के घर में अवरुद्ध नाली का पानी एक घर में घुसने से भारी नुकसान पहुंचा है।

इलाका वासियों मे अनिल, सुरेंद्र सिंह कमल किशोर हंसराज विजय कंवर संजीव शर्मा नरेंद्र मनजीत आदि का कहना है बीते वर्ष बरसात मैं अवरुद्ध हुई नालियां अभी तक खोली नहीं गई है। जिसका खामियाजा वर्तमान में बारिश के पानी का तेज बहाव लोगों के घरों में घुस रहा है।

सहायक अभियंता के बोल

उधर सहायक अभियंता विवेक कुमार का कहना है, मामला उनके ध्यान में आया है। इस और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...

काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

हिमखबर डेस्क प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह...

धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

हिमखबर डेस्क नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर...