प्रदेश में मानसून ब्रेक में निजी स्कूल चलाया तो होगी सख्त कार्रवाई

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में ग्रीष्मकालीन स्कूलों में मानसून ब्रेक का शेड्यूल जारी हो गया है। जोकि 22 जून से लेकर 29 जुलाई तक रहेगा। जिसके आदेश उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा जारी कर दिए गए है। लेकिन हर वर्ष ये देखने को मिलता है कि कुछ निजी स्कूल नियमों को दरकिनार करते हुए मानसून ब्रेक में भी स्कूल चलाते है।

बुद्धिजीवियों ने उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे स्कूल जो छुट्टियों की समयावधि में शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा कर स्कुल चलाता हुआ पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

उन्होंने बताया कि मानसून ब्रेक में भारी बारिश व भूसङ्खलन जैसी घटनाएं हर बार होती है। और निजी स्कूल इस समय भी जबकि विभाग द्वारा छुट्टियां दी गई होती है फिर भी बसों को चलाते है।

अगर कोई हादसा हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कोई स्कूल ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बोल

इस बारे में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से बात हुई, उन्होंने बताया कि छुट्टियों का नियम प्राइवेट व सरकारी दोनों स्कूलों पर लागू होता है। यदि कोई स्कूल नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...