HRTC Bus Accident : मोड़ काटते ही ब्रेक फेल, खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस

--Advertisement--

मोड़ काटते ही ब्रेक फेल, खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस

मंडी, 23 जून – अजय सूर्या

शहर के रामनगर वार्ड के समीप एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) हादसे का शिकार होने के बाद खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। गनीमत यह रही कि बस नीचे नहीं लुढ़की अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस मंडी से कैहनवाल जा रही थी। रामनगर वार्ड से होकर जा रही यह बस जैसे ही सन्यारडी के समीप पहुंची तो कैंची पर मोड़ काटने के दौरान अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

बस की ब्रेक ने काम करना भी बंद कर दिया। बस पीछे की ओर लुढ़कती हुई सड़क से बाहर हो गई। नीचे खाई में गिरने से पहले ही बस की बॉडी जमीन को छू गई और बस बड़ा हादसा होने से पहले ही रूक गई।

हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि निगम पुरानी बसों को चला रहा है, जिस कारण हादसे हो रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और निगम की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...