महिला प्रधान पर 3 लाख की रिश्वत का आरोप, विजिलेंस में FIR

--Advertisement--

महिला प्रधान पर 3 लाख की रिश्वत का आरोप, विजिलेंस में FIR, इंडस्ट्रियल शेड के निर्माण की एनओसी की एवज में मांगी थी रिश्वत।

बीबीएन, 23 जून – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने महिला प्रधान नीलम के खिलाफ तीन लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दायर किया है। पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि ढेला पंचायत की प्रधान नीलम ने इंडस्ट्रियल शेड के निर्माण की एनओसी (NOC) जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा लीज पर ली गई जमीन पर औद्योगिक शेड का निर्माण किया जाना था। इसको लेकर पंचायत से एनओसी मांगी गई थी।

फिलहाल विजिलेंस की टीम पंचायत प्रधान को रिश्वत मांगने के एक संदिग्ध के तौर पर मान कर चल रही है, लेकिन जांच में तथ्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

विजिलेंस शिमला की एसपी अंजुम आरा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...