बद्दी में स्कूली छात्रा से दुराचार, आरोपी फरार, ऑनलाईन मोबाइल गेम ऐप पर हुई दोस्ती, वीडियो बना किया वायरल

--Advertisement--

बद्दी में स्कूली छात्रा से दुराचार, आरोपी फरार, ऑनलाईन मोबाइल गेम ऐप पर हुई दोस्ती, वीडियो बना किया वायरल

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्कूली छात्रा के साथ दुराचार और फिर दुराचार का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीडि़ता की एक आनलाईन मोबाइल गेम एप पर एक युवक से दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी युवक ने लडक़ी का शारीरिक शोषण किया और अश£ील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए।

वीडियो को आगे वायरल करने वालों में कई नाबालिग लडक़े भी शामिल है। फिलवक्त पुलिस टीमें फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

16 बर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी आनलाईन मोबाइल गेम एप पर दीपक नाम के लडक़े से दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों इंस्टाग्राम और फिर मोबाइल पर आपस में बातचीत करने लगे। आरोपी ने फायदा उठाते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...