कांगड़ा की अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 25 को

--Advertisement--

धर्मशाला/ काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के लिए कांगड़ा की टीम के लिए 25 जून को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सुबह नौ बजे ट्रायल होंगे, जिनमें 1 सितंबर, 2000 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

अंडर-23 टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा जबकि कांगड़ा टीम का पहला मैच 4 जुलाई को ऊना के साथ होगा। दूसरा मैच पहले दौर में उपविजेता रही टीम के साथ 7 जुलाई को होगा। इसके अलावा 8 जुलाई को कुल्लू और 10 जुलाई को सोलन के साथ कांगड़ा की टीम को खेलना होगा।

कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि युधिष्ठर कटोच चयन समिति के चेयरमैन होंगे। असीमा अग्रवाल संयोजक और अनुपम शर्मा, उदय जंवाल और राजेश्वर सिंह सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए ट्रायल में भाग लेेने के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट फोटो, जन्मतिथि और दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा ट्रायल के दौरान खिलाड़ी पूरी किट में होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...