तीन दिनों से 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पड़ोसी युवक पर भगाने की आशंका

--Advertisement--

पिता ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा गांव के ही एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया।   

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल हरोली के तहत एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिगा पिछले दो दिनों से लापता है। मामले को लेकर पिता ने पुलिस चौकी टाहलीवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही गांव के एक युवक पर शादी की मंशा से बेटी को भगाने का शक जाहिर किया है।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि मंगलवार रात बेटी आंगन में मेरे साथ सोई हुई थी। सुबह उठकर देखा तो बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश करने पर भी बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

पिता ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा गांव के ही एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक अकसर बेटी को फोन किया करता था।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...