जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 27 मई को होगा लघु रोजगार मेले का आयोजन- अरविंद चौहान

--Advertisement--

सदर विधायक नीरज नैय्यर करेंगे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, एक हजार के करीब भरे जाएंगे पद

चंबा – अनिल संबियाल

श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 27 मई को जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर बालू ( चंबा) में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि लघु रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 20 से 21 नियोजकों द्वारा लगभग एक हजार पदों हेतु जिला चंबा व अन्य स्थानों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन नियोजकों में चंबा जिला के स्थानीय, प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों से शामिल है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में विधानसभा क्षेत्र चंबा के सदर विधायक नीरज नैय्यर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें।
उन्होंने कहा कि मेले में आठवीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट, टीजीटी मेडिकल, आर्ट्स विषय के साथ टैट, एनटीटी, शास्त्री टैट सहित, बीबीए और आईटीआई पास पुरुष एवं महिला इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।

उन्होंने जिला के समस्त युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...