गाड़ी के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से टीवी एक्टर्स वैभवी उपाध्याय की हुई मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बंजार उपमंडल के सिधवा में टीवी एक्टर्स वैभवी उपाध्याय की अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पचास फुट नीचे गाड़ी गिरने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ कुल्लू की वादियों में घुमने आई थी वैभवी। लेकिन जैसे ही बंजार के सिधवा के पास पहुंची तो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पचास फुट नीचे गिर गई।

स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज को सुनकर कर मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। एक्ट्रेस वैभवी के मंगेतर जय सुरेश को घायल अवस्था में निकाला गया और बंजार अस्पताल में भेजा गया।

इस हादसे में वैभवी उपाध्याय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी । जानी मानी एक्ट्रेस थीं वैभवी टीवी इंडस्ट्री की । साराभाई वर्सेज साराभाई सीरियल से वैभवी उपाध्याय को बड़ी पहचान मिली थी।

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले सौंप कर मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...