परिवार सहित आभार समारोह में शामिल होंगे प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारी- आज़ाद

--Advertisement--

कर्मचारी महासंघ 28 मई को इस स्तर पर सरकार का धन्यवाद करेगा कि संपूर्ण हिंदुस्तान देखेगा – आज़ाद

चम्बा – भूषण गुरुंग

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ लगातार पिछले आठ वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रयासरत रहा I

बताते चलें कि तीन मार्च का ऐतिहासिक धरना जोकि एक लाख की संख्या के साथ विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने NPSEA महासंघ के बैनर तले दिया था , उसे तत्कालीन सरकार ने कुचलने के लिए लाठी चार्ज, पानी की बोछारें चलाई थी जिसका खामियाजा तत्कालीन सरकार वर्तमान में विपक्ष में बैठकर भुगत चुकी है I

मीडिया से विशेष बातचीत के दौरान कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद ने बताया कि आदरणीय सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों की एक अरसे से चली आ रही मांग OPS को आते ही बहाल किया जो कि एक ऐतिहासिक कदम था I

हिमाचल का प्रत्येक कर्मचारी OPS बहाली से आज फुला नहीं समा रहा और आज की तारीख में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित महसूस कर रहा है I

NPSEA राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद, राज्य सचिव संजीव राजपूत, राज्य प्रचार सचिव अमित जरयाल, राज्य महिला उपाध्यक्षा सुषमा चौहान, महासंघ के पदाधिकारी दिनेश जरयाल ,खंड सिहुन्ता के अध्यक्ष इंद्र सिंह भासरा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि OPS बहाली के रूप में हिमाचल प्रदेश ने संपूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल कायम की है और माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आदर्श बन कर उभरे हैं I

OPS बहाली के सम्मान पूर्वक आभार के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवम समस्त कैबिनेट का आभार लाखों की संख्या में करने हेतु महासंघ डट गया है I राज्य से लेकर खंड स्तर तक आदरणीय सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के आभार समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां ज़ोरों शोरों पर हैंI

उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों से अपील की कि जिस प्रकार पेंशन बहाली के लिए रैलियों और धरनों में अपने परिवारों सहित अपनी मुल्यवान उपस्थिति दर्ज़ करवाते आए हैं उसी प्रकार धर्मशाला में सरकार के आभार हेतु अपने परिवार सहित आएं और इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनें।

धर्मशाला में महासंघ ने तैयारियां पूरी तरह से कस दी हैं और OPS बहाली के आभार समारोह में किसी भी प्रकार की कोई कमी महासंघ छोड़ने वाला नहीं है I आज़ाद ने बताया कि ये समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है जोकि सरकार के प्रति कर्मचारियों के आभार का प्रतिरूप होगा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...