पुरानी रंजिश के चलते सगे भाईयों के बीच मारपीट, दंपति जख्मी

--Advertisement--

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत चंदपुर में दो सगे भाईयों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। छोटे भाई ने बड़े भाई पर दराट से हमला कर दिया, जबकि  बीच-बचाव करने भाभी आई, तो उस पर भी वार कर दिया। हमले में पति-पत्नी जख्मी है। पुलिस ने घायल भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विजय कुमार निवासी चंदपुर ने बताया कि गत रात मेरा छोटा भाई मोती सिंह मेरे साथ बैठा था कि पुरानी बातों को लेकर गाली-गलोच करने लग पडा। थोड़ी देर बाद हाथ में दराट लेकर आया और मारना शुरू कर दिया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी पत्नी मौके पर पहुंची। बीच-बचाव करने पर भाई ने पत्नी पर भी दराट से हमला कर दिया। मारपीट में विजय कुमार व उसकी पत्नी चोटिल हुए हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...