खेल-खेल में दर्दनाक हादसा : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल बच्ची की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिल्ला के शिमलधार गांव में बाल्टी में डूबने से एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार शाम का है। करीब 6 बजे बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी।

बच्ची की मां पूजा भी वहीं मौजूद थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते पानी की बाल्टी के पास पहुंच गई। वहीं बच्ची की मां किसी काम में व्यस्त हो गई।

बच्ची बाल्टी के पास खड़े होकर पानी से खेलने की कोशिश करने लगी तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाल्टी में गिर गई। ये इतनी जल्दी हुआ कि मां को भी भनक नहीं लगी। कुछ ही देर में पानी में दम घुटने से मासूम की मौत हो गई।

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अनहोनी हो चुकी थी। शिल्ला पंचायत की प्रधान बिमला देवी ने बताया कि बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र एक साल 2 महीने थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...