दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक, फिर गाड़ी में शिमला पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक और फिर गाड़ी में बैठकर मंगलवार सुबह शिमला पहुंचे। राहुल गांधी कुछ दिनों तक राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा में प्रियंका गांधी के घर में रहकर कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाएंगे।

सोमवार रात को दिल्ली से ट्रक में सवार हुए राहुल गांधी ने अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कुछ देर बैठकर विभिन्न मसलों पर चर्चा भी की।

मंगलवार तड़के राहुल गांधी शिमला पहुंचे। उनके हिमाचल में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही परवाणू से शिमला तक पुलिस अधिकारी और जवान ट्रैफिक बहाल रखने के लिए सड़कों पर मुस्तैद रहे।

राहुल का ट्रक में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीते दिनों सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह तक छरावड़ा में ही ठहरीं थी। कर्नाटक की जीत का जश्न भी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शिमला से ही मनाया था।

शिमला के बाद अमेरिका रवाना होंगे राहुल गांधी

जून में राहुल गांधी का अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम है। अमेरिका में वह भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...