शादी समारोह में DJ की धुन पर थिरक रही महिला के साथ मारपीट, फाडे कपडे

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे की धुनों पर थिरक रही महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़े जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले को लेकर गांव के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में अपने मायके स्थित एक शादी समारोह में भाग लेने आई महिला परिजनों के साथ डीजे फ्लोर पर डांस कर रही थी।

इसी दौरान गांव के 2 लोग मौके पर पहुंचे, और उन्होंने महिला के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई के साथ मारपीट होते देख महिला ने अपने पति के साथ मिलकर भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने महिला को भी लड़ाई में घसीट लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी कमीज फाड़ डाली।

घटनाक्रम के दौरान  शोर-शराबा देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत की।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...