लम्बगांव में 29 मई को निशुल्क चिकित्सा शिविर

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 29 मई को जयसिंहपुर उपमंडल के लम्बगांव में एक दिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर निर्धारित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लम्बागांव स्थित सीडीपीओ ऑफिस के प्रांगण में इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा 29 मई को प्रातः 10 बजे इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिविर में आधार अपडेशन काउंटर स्थापित किये जायँगे तथा हिमाचल सरकार द्वारा स्वास्थ्य कार्ड भी बनाये जायँगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सहयोग से दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...