मल्टी नेशनल कंपनी में सीईओ बनना चाहती हैं रिया शर्मा

--Advertisement--

बीटीसी कन्या वरिष्ठ विद्यालय नूरपुर की रिया शर्मा ने हासिल किया मेरिट लिस्ट में नाम, बारहवीं की परीक्षा में किया विद्यालय का नाम रोशन, विद्यालय मे ख़ुशी का माहौल, बोली-एक एक विषय का किया गहनता से अध्ययन। 

नूरपुर – स्वर्ण राणा

बीटीसी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की छात्रा रिया शर्मा सुपुत्री इंदरजीत शर्मा ने वाणिज्य संकाय की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुँचने पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने मिठाई खिला कर रिया शर्मा का स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए रिया शर्मा ने कहा कि उसने मेरिट लिस्ट में आने के लिए बहुत कठिन परिश्रम किया है और एक एक विषय का गहनता से अध्ययन किया।

रिया शर्मा ने बताया कि वो भविष्य में क्या मल्टी नेशनल कंपनी में सी ई ओ बनना चाहती है। रिया शर्मा की माता ने कहा कि बेटी बहुत मेहनत करती थी और वो जीवन में जो भी करना चाहेगी हम उसके साथ खड़े हैंI

वहीं विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रुचिका महाजन ने कहा कि पिछले वर्ष भी इस विद्यालय की एक बच्ची मेरिट में आयी थी और वे बहुत प्रसन्न हैं कि ऐसे होनहार बच्चे इस विद्यालय से निकल रहे हैं I ऐसे बच्चे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत होते हैं I उन्होंने इस सफलता का श्रेय रिया शर्मा के कठिन परिश्रम और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिया I

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बी.टी.सी. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर का जमा दो का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है। जहां विज्ञान विषय और वाणिज्य विषय के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और कला संकाय का परीक्षा परिणाम 96.36 % रहा है I

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी और छात्र अभिभावक संघ के प्रधान भूषण शर्मा भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...