विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार 24 मई को

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 24 मई, 2023 को मॉडल करियर सेंटर खलियार, मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

साक्षात्कार में दो निजी कंपनियां बजाज आलियांज लाइफ  इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड, मंडी और भारत बुकिंग हॉलिडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मनाली द्वारा सीनियर सैलज मैनेजर, एग्जीक्यूटिव सैलज मनैजर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, बिजनेस सेल्स मैनेजर तथा टेलीकॉलर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता दसवीं, 12वीं तथा स्नातक, आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए ।

इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र एवं अपना रिज्यूम सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं । साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...