काँगड़ा: नारकोटिक्स टीम ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा,102 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस की नारकोटिक्स टीम लगातार नशा तस्करों पर नकेल कसने का काम कर रही है। टीम ने अब जसूर के एक ढाबे से गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 102 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

थाना क्षेत्र नूरपुर के व्यापारिक कस्बे जसूर में पुलिस की नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। नारकोटिक्स ने नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है।

इसी कड़ी में टीम ने दो युवकों को काबू किया है। जसूर में एक ढाबे में पकडे़ गए इन युवकों से 102 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान जसविंद्र सिंह 39 निवासी गांव राजा सांसी जिला अमृतसर और कृष्ण कुमार 35 निवासी गांव पुतलीगढ़ अमृतसर के रूप में हुई है।

आरोपितों पर थी नारकोटिक्स टीम की नजर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त युवक नशे के धंधे में संलिप्त थे। पुलिस की नारकोटिक्स टीम इन पर अपनी नजर रखी हुई थी और काफी समय से इनका पीछा कर रही थी।

वहीं, शुक्रवार को नारकोटिक्स टीम के एसआई मदन लाल, गुरबख्श सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दीपक, अंकुश, रोहित और दीपक रंधावा की टीम ने इन दोनों युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर जसूर में एक ढाबे से धर दबोचा। पुलिस ने चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार किया है।

नारकोटिक्स अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए नारकोटिक्स विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के चलते मामला दर्ज कर किया है। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है कि युवक कहां से यह चिट्टा लाए थे और कहां इसे बेचने जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...