पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण, निशानदेही में बहुमंजिला भवन की खुली पोल

--Advertisement--

पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि दो बीघा 12 बिस्वा भूमि का इस्तेमाल मैदान के निर्माण के लिए किया जाना है, इसी को लेकर विभाग द्वारा निशानदेही करवाई गई।

नाहन, 11 मई – नरेश कुमार राधे

शिलाई पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण का खुलासा हुआ है। राजस्व विभाग की निशानदेही में इस बात की तस्दीक हुई है कि रोनहाट के रहने वाले मोहन राणा पुत्र ग्यारू राम ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है।

प्रधान शीला नेगी, सचिव चतर सिंह व पूर्व प्रधान रमेश नेगी इत्यादि की मौजूदगी में राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही को अंजाम दिया गया।

पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि दो बीघा 12 बिस्वा भूमि का इस्तेमाल मैदान के निर्माण के लिए किया जाना है, इसी को लेकर विभाग द्वारा निशानदेही करवाई गई थी।

पंचायत प्रधान शीला नेगी ने कहा कि पंचायत की भूमि पर ही बनाए गए घर की सुरक्षा के लिए मोहन राणा द्वारा मांग की जा रही थी। इसको लेकर अलग से एक मामला भी चल रहा है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि निशानदेही की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है। उधर, आरोपों को लेकर फिलहाल मोहन राणा का पक्ष नहीं मिला है। मिलने की स्थिति में प्रकाशित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

निशानदेही के दौरान रघुवीर तोमर, जगत सिंह नेगी, प्रताप तोमर, नंत राम तोमर, वार्ड सदस्य कल्याण सिंह, राहुल व चमेल सिंह के अलावा बिशन सिंह तोमर वार्ड सदस्य कांता देवी, पृथ्वी सिंह, कल्याण सिंह नेगी, दलीप नेगी, रघुवीर सिंह व पंकज नेगी इत्यादि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...