पत्रकार पर बनाए झूठे केस शीघ्र वापस ले प्रशासन – शांति गौतम

--Advertisement--

बद्दी 11 मई – व्यूरो रिपोर्ट

गत दिवस करनाल के पत्रकार आकर्षण उप्पल पर वहां के प्रशासन द्वारा बनाए गए तथा कथित झूठे केसों पर तीव्र प्रतिक्रिया करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शर्मा,सचिव शिव गुलेरिया, हरबंश लाल धीमान, ऋषि ठाकुर,सुरेंद्र शर्मा, दीपक वर्मा,जिला चंबा के अध्यक्ष चमारु राम पिंकू,जिलाध्यक्ष मंडी अजय सूर्या,प्रमोद सिंह, अनु ठाकुर, सतीश बंसल,अरविंद गोयल ने हरियाणा प्रशासन से पत्रकार के विरुद्ध किए झूठे केस शीघ्र वापस लेने की मांग की है ताकि पत्रकार को इंसाफ मिल सके।

उक्त सदस्यों ने कहा कि पत्रकार पर केस बनाना सरासर समाज की आवाज को दबाने का प्रयास है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हरियाणा सरकार ने पत्रकार पर किए केस वापस नहीं लिए तो। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी हिमाचल के पत्रकार भी उसके समर्थन में संघर्ष का बिगुल बजाने को बाध्य हो जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...