पंचायत डोल पधर वाहग नाला चापड़ बस्ती सरहंडी सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने के लिए किया कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का धन्यवाद

--Advertisement--

पंचायत डोल पधर वाहग नाला चापड़ बस्ती सरहंडी सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने केलिए किया कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का किया धन्यवाद। साधू राम राणा।

व्यूरो रिपोर्ट 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम ने ने जानकारी देते हुए कहा कि बजट बर्ष 2023-024 में जो विधायक प्राथमिकता में सड़कें कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में डाली हैं।

उस में जनहित में मांगी गई वाहग नाला चापड़ बस्ती सरहंडी सड़क को भी विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है जिससे पंचायत पधर के टीका पधर और टीका सरहंडी के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

साधू राम राणा ने कहा कि इस सड़क को 2005 में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बन विभाग की ओर से कच्ची सड़क के रूप में निर्मित करवाया था।

जिसमें अस्थाई तौर पर ट्रेक्टर ट्राली एवं छोटे आकार की गाड़ियों का आना जाना कुछ घरों तक लगा रहता था लेकिन बरसात में पूरी तरह से संपर्क टूट जाने से ग्रामीणों को अति कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

साधू राम राणा ने कहा कि पूर्व विधायक के समक्ष भी इस मांग को बहुत बार उठाया था लेकिन राजनीति द्वेष की सोच रखते हुए पूर्व विधायक ने इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल करने पर कोई तरजीह नहीं दी। लेकिन अब कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने इस जनहित मांग को पूरा करने की पहल की है।

अतः इस सराहनीय कार्य के एवज में पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान साधू राम राणा सहित पधर पंचायत के स्थानीय निवासी सेवा निवृत्त परियोजना अधिकारी स्वरुप डोगरा, पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह, महिला मंडल प्रधान भारती देवी,कमला देवी,निका राम पंचायत सदस्य छांगा राम , अमरसिंह, पूर्व उपप्रधान किशन सिंह, कैप्टन सोम राज, खैंभो राम, मुंशी राम, उप प्रधान हाकिम सिंह पंचायत प्रधान तिलक राज आदि ने कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का इस कार्य के लिए का आभार जताते हुए कहा कि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के वर्तमान सेवाकाल में पंचायत डोल भटहेड़ और पधर में चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...