चन्द्र कुमार के लिए उनका आखिरी चुनाव का शगूफा लेकर वोट मांगने निकले पूर्व सीपीएस नीरज भारती के दर्शनों को तरसी ज्वाली की जनता

--Advertisement--

ज्वाली‌ – डेस्क रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव में चन्द्र कुमार के लिए उनका आखिरी चुनाव का शगूफा लेकर वोट मांगने निकले पूर्व सीपीएस नीरज भारती के दर्शनों को ज्वाली की जनता तरस गई है लेकिन नीरज भारती के कहीं दर्शन नहीं हो रहे हैं।

यह बात भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला सचिव रवि कुमार ने जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। रवि कुमार ने कहा कि विस चुनाव में मंत्री चन्द्र कुमार के बेटे पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने जनता से वादा किया था कि अगर चन्द्र कुमार जीत गए तो ज्वाली में विकास की गंगा बहा देंगे।

लेकिन गंगा बहाना तो दूर, खुद नीरज भारती ही ज्वली से गायब हो गए। अब उनको ज्वाली की जनता की कोई याद नहीं आ रही है। रवि कुमार ने कहा कि चन्द्र कुमार को जीत हासिल होते ही नीरज भारती सत्तासुख भोगने में मस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नीरज भारती जनता को ठगने के लिए जनता के बीच गए और वोट हथिया लेने के बाद उनके जनता को दर्शन भी नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि जब जनता ने नीरज भारती को विधायक बनाया था तब भी जनता से उन्होंने दूरी बनाए रखी थी। अब भी बाप के जीत जाने के बाद जनता से दूरी बना ली है।

भाजपा जिला सचिव रवि कुमार ने कहा कि ज्वाली में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हैं, सड़कों की हालत खराब है, स्कूलों-कॉलेजों में स्टाफ का अभाव है, एग्रीकल्चर के दफ्तरों में ताला लगा हुआ है, पेयजल समस्या चरमराई हुई है।

उपतहसील कोटला व तहसील नगरोटा सूरियां में तहसीलदार का पद रिक्त है, 42करोड़ की लागत से निर्मित बौह-दरिणी पेयजल योजना ठप पड़ी है, पांच करोड़ की लागत से निर्मित गौ सेंक्चुरी ख़बल का संचालन नहीं हो रहा है।

नगर पंचायत ज्वाली में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, नपं में निर्मित 6 ओवरहैड टैंकों को पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है लेकिन अब मंत्री चन्द्र कुमार के बेटे नीरज भारती को जनता की समस्या से कोई लेनादेना नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि बाप-बेटे ने ज्वाली को हमेशा ही ठगा है। इस बार भी ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाली की जनता आने वाले लोस चुनाव में इसका बदला लेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...