देहरा के केंद्रीय भंडार गृह में किया नए स्टोर का उद्धघाटन, यहां किसान भी कर सकते हैं अपनी फसलों का भंडारण

--Advertisement--

किसान- बागवानों की डिमांड पर देहरा में कोल्ड स्टोर बनाएगा केंद्रीय भंडारण निगम: अमित कुमार

देहरा – शिव गुलेरिया

केंद्रीय भंडार गृह देहरा में नए गोदाम का उद्धघाटन अमित कुमार सिंह प्रबंध निदेशक केंद्रीय भंडारण निगम नई दिल्ली ने किया।

जिसकी क्षमता 3132 मिट्रिक टन है। जो कि नया गोदाम बनाया गया है। इसमें किसान व व्यापारी भी खाद्यान सामग्री को कम दामों में रख सकते हैं।

वहीं अमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां किसान- बागवानों की डिमांड पर देहरा में कोल्ड स्टोर बनाया जा सकता है। जिसमें फल सब्जियों को भी कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।

यहां सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा है। यहां किसान भी अपनी फसलों का भंडारण कर सकते हैं। यहां से ही पीडीएस की सप्लाई भी होती है।

इस अवसर पर केंद्रीय भंडार गृह देहरा के प्रबंधक राजेश कटोच ने बताया की केंद्रीय भण्डारण निगम की स्थापना कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 मार्च 1957 को हुई। निगम का मुख्य कार्य वैज्ञानिक तरीके से भण्डारण की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

इस समय केंद्रीय भण्डारण निगम एक प्रमुख एजेंसी के रूप में 101.40 लाख MT की प्रचालन क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके जमा स्टॉक के भण्डारण किराया पर 30% की छूट देता है। किसानों व व्यापारियों को रसीद दी जाती है।

जिसे बैंक में गिरवी रख कर लोन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ साथ केंद्रीय भंडारण निगम पेस्ट कंट्रोल, किसानों को जागरूक करने का कार्य, कोल्ड स्टोरेज कस्टम बोंडेड वेयर हाउसिंग, कंटेनर रेल सेवा व अन्य सेवा प्रदान करता है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संगीता राम रखियानी निदेशक सामान्य प्रशासन, प्रकाश चंद्र रॉय क्षेत्रीय प्रबंधक चंडीगढ़ रीजन, राजेश कटोच प्रबंधक केंद्रीय भंडार गृह देहरा, संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...