बघेईगढ़ के एक परिवार के चार विकलांग बच्चों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी- उपायुक्त

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के गांव कुंगा के बीपीएल श्रेणी के एक ही परिवार के चार मानसिक तौर पर विकलांग बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र की अपील को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए ।

मामले पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन ने इनके विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ यूडीआईडी कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इन को अब विकलांगता प्रमाण पत्र के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस परिवार को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...