नीलकंठ अस्पताल लब में फोर्टिज अस्पताल कांगड़ा के डॉक्टरों ने दी सेवाएं

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

नीलकंठ अस्पताल लब में फोर्टिज अस्पताल कांगड़ा के विशेषज्ञ ज्वाइंट एंड हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ फैज अहमद, जनरल मेडिसिन एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप कुमार, फिजियोथेरेपी डॉ दीक्षा बैंस द्वारा अपनी सेवाएं दी गईं।

ज्वाइंट एंड हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ फैज अहमद द्वारा एक मरीज की पैर की हड्डी टूटने पर उसका इलाज किया गया व प्लास्टर चढ़ाया गया। दूरदराज से आकर काफी संख्या में मरीजों ने आकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।

इससे पहले हड्डी व ज्वाइंट के मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए नूरपुर, टांडा या पठानकोट जाना पड़ता था। अब मरीजों को दूरदराज के अस्पतालों में जाने से निजात मिलेगी।

नीलकंठ अस्पताल लब के संचालक डॉ राजिंदर सिंह ने बताया कि जवाली की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत हूं तथा रहूंगा। इस मौके पर अस्पताल का स्टाफ व लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...