पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर घायल

--Advertisement--

ऊना, 10 मई – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 वर्षीय युवक की मौत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बड़ोह पहुंचते ही चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों भाई घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। वहीं मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...