भटियात: काँगड़ा निवासी डाकघर में कार्यरत 22 बर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर मौत को लगाया गले

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के अंतर्गत भटियात के स्तिथ काथला डाकघर में कार्यरत शीतल कौर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम 7:30 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतल कौर स्पुत्री हरजीत सिंह, गांव समकड़, डाकघर धमेटा, तह० फतेपुर, जिला कांगड़ा उम्र 22 साल, इन्द्र सिंह, पुत्र छज्जू राम काथला के घर पर बतौर किरायेदार रहती थी। युवती काथला स्तिथ डाकघर में 8 महीने से अपनी सेवाएं दे रही थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 7:30 जब उसके पडोसी किरायदार शाशवत ने खाना खाने के लिए दरबाजा खटखाया तो अन्दर से कोई जबाब न आने पर उसने तुरन्त मकान मालिक को बुलाया तो मकान मालिक द्वारा दरबाजा खटखटाने पर भी अन्दर से कोई आबाज ना आया।

आबाज ना आने पर मकान मालिक ने युवती के घर वालों को सुचित किया, कि आपकी लड़की दरबाजा बंद करके अन्दर बैठी है और दरवाजा नहीं खोल रही। तब घर वालों ने दरबाजा तोड़कर देखने को कहा, तो लड़की पंखे से लटकी पाई गई। फिर मकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को सुचना दी गई।

घटना की की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी अजय कुमार ने बताया की फॉरेंसिक नूरपुर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कहा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। आज सुबह समोट CHC में शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...