स्कूटी की डिक्की से चिट्टा व सिरिंज बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी पर सवार 2 व्यक्तियों से चिट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि स्वारघाट पुलिस एनएच के कैंची मोड़ में वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी पर सवार 2 व्यक्तियों से चिट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि स्वारघाट पुलिस एनएच के कैंची मोड़ में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कीरतपुर साहिब की ओर से आ रही स्कूटी को चैकिंग के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान पुलिस को स्कूटी की डिक्की से 44 मिलीग्राम चिट्टा तथा एक सिरिंज बरामद हुई। स्कूटी चालक की पहचान परमजीत सिंह निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी तथा स्कूटी के पीछे बैठे युवक की पहचान शुभम निवासी मेन मार्कीट बिलासपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि इस बाबत थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181/192/196 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...