दर्दनाक हादसा: 800 मीटर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 3 युवकों की मौत

--Advertisement--

बोलेरो कैंपर गाड़ी (एचपी 10बी-6717) के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात्रि लगभग 10.30 बजे हुआ बताया गया है।

शिमला – नितिश पठानियां

रोहड़ू के साथ लगते सीमा-रंटाडी सड़क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी (एचपी 10बी-6717) के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात्रि लगभग 10.30 बजे हुआ बताया गया है।

मृतक युवाओं की पहचान सूर्यकांत पुत्र जितेंद्र निवासी बरटू पोस्ट ऑफिस सीमा तहसील रोहड़ू, धर्मेंद्र सिंह पुत्र संसार दास निवासी बरटू तथा नीरज नेगी पुत्र बलवीर सिह नेगी निवासी बागी पोस्ट ऑफिस लोअर कोटि के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सीमा-रंटाडी पंचायत के अंतर्गत डीएमसी बरटू द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होने के बाद कमेटी के सदस्य सूर्यकांत पुत्र जितेंद्र निवासी गांव बरटू व धर्मेंद्र कुमार पुत्र संसार दास निवासी गांव बरटू ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सूर्यकांत व धर्मेंद्र के साथ एक अन्य युवक नीरज नेगी पुत्र बलवीर सिंह नेगी निवासी गांव बागी डाकघर लोअर कोटी तहसील रोहड़ू भी शामिल था।

बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने पार्टी में शराब का सेवन किया। पार्टी के बाद रात करीब 10.30 बजे सूर्यकांत ने अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी में सामान (सोफा) लोड किया और तीनों उसे बरटू गांव छोड़ने चले गए।

जब गाड़ी मंजियानी थाच के पास पहुंची तो चालक सूर्यकांत गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय धर्मेंद्र गाड़ी से छिटकर ढांक में फंस गया।

लोगों ने जब हादसा होते देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे तथा ढांक में फंसे धर्मेंद्र को निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भारी धुंध के बीच लोग अन्य 2 युवकों की खोज रात भर करते रहे, जिनके शव सुबह करीब 5 बजे बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ बताया जा रहा जाता है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...