मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, हुई मौत

--Advertisement--

खण्डवा – व्यूरो रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के खण्डवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में आज सुबह एक युवक ने मधुमक्खियों के हमला से बचने के लिए वह अस्पताल की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने इस घटना पर जांच के आदेश दिए है।

बता दें कि खंडवा जिले के रामपुरा गांव का रहने वाला सचिन अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए यहां आया था। कल ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। रात में युवक अस्पताल की तीसरी मंज़िल के बरामदे में ही सोया हुआ था तभी सुबह साढ़े तीन-चार बजे के बीच अचानक उसे कुछ काटा तो वह उठ गया।

उसने मधुमक्खी के हमले से घबराकर अचानक तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। यहां सिर के बल गिरने से उसे प्राणघातक चोट आई, बहुत खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजन व्यथित है। उन्होंने युवक की मौत के लिए अस्प्ताल प्रबंधन की लापरवाहियों को जिम्मेदार बताया है।

जिला अस्पताल के यह बिल्डिंग नया बना है जिसमे कई जगह पर मधुमक्खी ने छत्ते बना लिए है। इन्हे हटाने को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...