स्कूटी सवार शातिरों ने राहगीर महिला से की स्नैचिंग, मौके से फरार

--Advertisement--

ऊना, 08 मई – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला कलां में राहगीर महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी ने शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम वह बाबा बाला जी महाराज के आश्रम से पैदल अपने घर जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके कानों से बालियां छीनी और टक्का की ओर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

महिला की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि लुटेरों में से एक सरदार था।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...