शाहपुर – नितिश पठानियां
शनिवार रात को हुए तूफान ओर बारिश के कारण विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जगह जगह भारी नुकसान के कारण लोग परेशान है।
कइयों की गऊशालाके ऊपर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है ।किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भेड़,बकरी पालको की भेड़ो ओर बकरियो पर बिजली गिरने से बकरियों के मरने का नुकसान हैै।
जिस पर माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के दुःख दर्द को समझते हुए उप नागरिक मंडल शाहपुर को निर्देश दिए कि एक कमेटी गठित करके बिधानसभा शाहपुर की हर पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करें ओर जिलाधीश माहोदय को सौपे।
जिससे किसानों पशु पालकों ओर आम जनता के नुकसान की भरवाई करना मेरा ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रथम कर्तव्य है।
शाहपुर की जनता से अपील की है कि आपको किसी प्रकार की घबराने की कोई जरूरत नही है।मैं हर बक्त शाहपुर हल्के की जनता के साथ खड़ा रहूँगा।
बिधायक केवल पठानिया ने कहा कि आज शाम को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पटवारियों कानूनगो से ज़ूम मीटिंग करके हुए नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

