हटली में कार- मोटरसाइकिल भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार की मौत एक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चंबा जिला के हटली में कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक व घायल युवक सगे भाई है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक विशाल पठानिया(20) कुछ दिन पहले ही थुलेल में शराब के ठेके पर नौकरी में लगा था तथा शनिवार शाम को उसका छोटा भाई कुणाल पठानिया (18) उन्हें अपने मोटरसाईकिल पर छोड़ने जा रहा था कि घर की कुछ ही दूरी पर द्रम्मण-सिहुंता सड़क मार्ग पर हटली में पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को शाहपुर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने विशाल पठानिया सुपुत्र अनिल पठानिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुणाल को टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विशाल के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है, जबकि कुणाल का टांडा में ही उपचार चल रहा है। कार हटली निवासी रवि सुपुत्र जगदेव सिंह चला रहा था। रवि अध्यापक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...