जमीन विवाद में मिट गया हंसता-खेलता संसार, गोलियों से भून डाले एक ही परिवार के छह सदस्य

--Advertisement--

मुरैना – व्यूरो रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य तीन से चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों पर लाठियों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों तरफ से संघर्ष हुआ। संघर्ष में गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

सूत्रों ने कहा कि संघर्ष की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। लेपा गांव के पास ही एक अन्य गांव स्थित है, जो एक समय चंबल के बीहड़ों के कुख्यात दस्यु सरगना के गांव से जुड़ा हुआ बताया गया है।

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम तीन हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...