7 मई से HRTC ठप करेगी रात्रि बस सेवा, 2500 रूट होंगे प्रभावित

--Advertisement--

शिमला, 03 मई – नितिश पठानियां

आर्थिक बदहाली से जूझ रही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार को बने अभी करीब 5 माह का समय हुआ है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हिमाचल प्रदेश चालक-परिचालक यूनियन ने 7 मई से हिमाचल प्रदेश में अपनी मांगों को पूरा न होने की स्थिति में रात्रि बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है।

यूनियन के अध्यक्ष का कहना है कि चालकों-परिचालकों को पिछले 41 महीनों से ओवर-टाइम, नाइट भत्ता नहीं मिला है। जोकि 65 करोड़ के लगभग लंबित हो गया है। इसी तरह DA और संशोधित वेतनमान का एरियर भी लंबे वक्त से कर्मचारियों को नहीं मिला है।

जिससे अरबों की देनदारियां लंबित हो गई है। ऐसे में 6 मई तक यदि निगम प्रबंधन ने यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 7 मई से रात्रि बस सेवाएं बंद कर दी जाएगी।

केवल एडवांस लेकर ही चालक एवं परिचालक रूट पर चलेंगे, अन्यथा बस सेवाएं बंद कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। निगम घाटे का रोना बंद करें क्योंकि घाटा कर्मचारियों की वजह से है। अगर कर्मचारियों की वजह से घाटा है तो निगम चालक व परिचालक के हिसाब से रूट पर बसें चलाएं। एक साल के भीतर निगम को मुनाफे में लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...