कार व टूरिस्ट बस की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

--Advertisement--

बिलासपुर, 03 मई – सुभाष चंदेल

जनपद के मंगरोट शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कार व टूरिस्ट बस की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगरोट शिमला-हमीरपुर NH पर बड़ोग गांव के समीप एक टूरिस्टबस (PB 11AF-9527) व कार(HR 29AS-0628) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया।

वहीं मृतक की पहचान अंशुल (21) गांव पंजगाई व घायल की पहचान सूरज निवासी गांव विष्णु, धार टटोह के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी राज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...