हिमाचल में रोडवेज की बस पेड़ से भिड़ी, फिर मकान में घुसी, कंडक्टर की मौत, परिवार सहित 7 घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सबह तड़के ऊना-अम्ब रोड पर गांव बडूही के बाजार में यह बस दुर्घटना पेश आई. हादसा सुबह 3:40 पर हुआ.

हरियाणा रोडवेज की बस फरीदाबाद से बैजनाथ जा रही थी. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस पेड़ से टकराने के बाद दूसरी तरफ एक मकान में जा घुसी.

घर की दीवार गिरने से अंदर सोए हुए परिवार को भी गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस में डालकर ऊना अस्पताल भेजा गया है. मौके पर पुलिस चौकी जोल और पुलिस थाना अंब के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे.

घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है. लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख पाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...