गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या, 4 कैदियों ने नुकीले हथियारों से किया हमला

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार कैदियों ने कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। तिहाड़ जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जेल अधिकारियों के अनुसार टिल्लू (33) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले का आरोपी टिल्लू जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड के भूतल में बंद था।

बताया जा रहा है कि उस पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह से जुड़े चार कैदियों, दीपक (31), योगेश (30), राजेश (42) और रियाज खान (39) ने हमला कर दिया।

यह कैदी उसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे। इन कैदियों वहां सुरक्षा ग्रिल को तोड़ा और चादर का इस्तेमाल कर नीचे आ गए। उन्होंने टिल्लू के वार्ड में घुस कर उस पर सुआ जैसे नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि घायल टिल्लू को केंद्रीय जेल ओपीडी में सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर आवश्यक चिकित्सा देने के बाद डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...