शिमला में सीएम के वोट पर हंगामा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या दिया जवाब?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गृह क्षेत्र नादौन में वोट देने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला नगर निगम चुनाव में दिए गए वोट पर आखिर हंगामा क्यों खड़ा हुआ है? सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में परिवार सहित अपना वोट दिया।

भाजपा से पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस वोट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में वोट देकर आए हैं। इसलिए शिमला में उनका दूसरा वोट गलत परंपरा है। हालांकि खुद सुरेश भारद्वाज ने भी उसी बूथ पर वोट दिया, जिस पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दिया है।

भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी जवाब दिया है। वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा का उनका वोट विधानसभा चुनाव के लिए था।

यह नगर निगम शिमला का चुनाव है और यहां राज्य सरकार ने हर उस व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है, जिसका शिमला में बिजली, पानी इत्यादि का कनेक्शन है। जो शिमला में रहता है, उसे अपना पार्षद या मेयर चुनने का अधिकार है।

उन्होंने सुरेश भारद्वाज से सवाल पूछा कि पिछला चुनाव आप कसुम्पटी से लड़े थे। फिर शिमला शहर में क्यों वोट दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता की ताकत और जनता के फैसले में भरोसा है, जबकि भाजपा चुनाव से पहले ही डर गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...