ज्वाली – अनिल छांगु
नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं.6 में होने वाले उपचुनाव में वोटरों के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब हैं जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं.6 में जिन वोटरों द्वारा गत नगर पंचायत चुनाव में मतदान किया गया थाए इस बार उनका नाम ही वोटर लिस्ट से गायब हो गया है।
आखिरकार यह नाम वोटर लिस्ट से गायब कैसे हो गए या इन नामों को किसने कटवाया है। जानकारी अनुसार वोटर लिस्ट से चार दर्जन वोटरों के नाम काटे गए हैं तथा ऐसे में यह वोटर मतदान नहीं कर पाएंगे। जिन वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैंए उनमें नगर पंचायत के खिलाफ भारी रोष है।

जिन वोटरों के नाम काटे गए हैं उनका कहना है कि हम तो वोट डालने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हमने पिछली बार इस वार्ड से ही मतदान किया था तो फिर इन बार उनके नाम कहां चले गए। उनका कहना है कि नगर पंचायत ने इन नामों को कटवाया है तथा हमें मताधिकार से वंचित किया है।
लोगों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा हार के डर से वोटरों के नाम को वोटर लिस्ट से गायब किया गया है लेकिन ऐसा करने से भी कोई लाभ नहीं होगा।

