यूरोप के देश इटली में दिखाई जाएगी काव्य वर्षा लिखित फ़िल्म चप्पल

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र दरकाटी से संबंध रखने वाली लेखिका काव्य वर्षा की कुछ दिन पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म “चप्पल” जिसको बहुत सराहना मिली। फ़िल्म की कहानी को देश विदेश के लोगों ने बहुत पसंद किया।

अब यह फ़िल्म यूरोप के इटली देश के फ़िल्म फेस्टिवल देल सिनेमा दी सेफालु 2023 में दिखाई जाएगी। जो कि यूरोप का बहुत बड़ा फ़िल्म फेस्टिवल है।

मशहूर लेखिका द्वारा लिखित और एकलव्य सेन द्वारा निर्मित इस फ़िल्म ने अपने आप में एक अलग पहचान हासिल की है। इस फ़िल्म को हिमाचल प्रदेश के जसूर शहर में शूट किया गया था।

काव्य वर्षा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें हमेशा से यकीन था एक दिन उनकी लिखी फ़िल्म विदेश में भी दिखाई जाएगी और आज उनका सपना पूरा हुआ है। एक ही महीने में उनकी फिल्म न्यूयॉर्क और इटली में दिखाई जा रही है।

फ़िल्म की कहानी अनाथ और सड़क पर घूमने वाले बच्चों पर हो रही प्रताड़ना पर आधारित है। हिमाचल में बनी फिल्म विदेशों में धूम मचा रही है। यह हिमाचल और हिमाचल वासियों के लिए बहुत गर्व की बात है। इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय में बहुत अच्छी फिल्मों पर काम करने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...