पुलिस ने योल में थार गाड़ी से पकड़ी 54 हजार मिलीलीटर शराब

--Advertisement--

काँगड़ा – व्युरो रिपोर्ट

एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के दिशनिर्देशों के अनुसार काँगड़ा पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस चौकी योल के तहत लागे गए नाके के दौरान एक थार कार में 54,000 मिलीलीटर शराब वरामद की है।

जानकारी के मुताविक थार गाड़ी HP40E-0770 योल की तरफ आ रही थी। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान खनियारा निवासी विक्की व सुनील कुमार से 54000 मिलीलीटर शराब बरामद की है।

यह अवैध शराब की पेटियाँ ढाड शराब ठेके से खनियारा लाई जा रही थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन को कब्जा में लिया है। साथ ही मामला दर्ज किया गया है।

वही एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एक्साइज एक्ट के तहत गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करों व नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...