PWD कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे 23 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

सुंदरनगर, 01 मई – अजय सूर्या

नगर परिषद सुंदरनगर क्षेत्र के आंबेडकरनगर में एक 23 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते रविवार दोपहर को युवक घर में सोया हुआ था, लेकिन शाम को बिस्तर पर मृत पाया गया।

जानकारी के अनुसार अनीष भारती दोपहर को घर में सोया हुआ था। शाम को काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। शरीर में कोई हरकत न होते देख परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अनीष कुमार ने कंप्यूटर का कोर्स किया हुआ था और इन दिनों लोक निर्माण विभाग कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहा था। पिता मिस्त्री का कार्य करते हैं, और माता गृहणी है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान अनीष भारती पुत्र राकेश कुमार निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...