सड़क से लुढ़की कार, फौजी सहित दो की मौत

--Advertisement--

मंडी, 01 मई – अजय सूर्या

बीती रात कमांद पुलिस चौकी के तहत आने वाले रोपा-राहला लिंक रोड़ पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक फौजी शामिल है।

हादसे का पता सोमवार सुबह तब चला जब लोग यहां से गुजरे और उन्होंने जंगल में गिरी हुई कार को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऑल्टो कार (HP34C2282) है।

मृतकों की पहचान पदमाराम (32) सपुत्र काले राम व  रमेश कुमार (40) पुत्र कर्म राम जो भारतीय सेना में नौकरी करता था। उपरोक्त दोनों निवासी तारेल डाकघऱ राहला जिला मंडी के रहने वाले थे।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम करवाकर इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...