हिमाचल में 2 साल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारी नियमित, 4 वर्ष वाले दैनिक भोगी भी नियमित

--Advertisement--

शिमला, 30 अप्रैल – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध व दैनिक भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का इंतज़ार खत्म हो गया है।

सुक्खू सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण का आदेश जारी किया है।

वहीं 30 सितंबर, 2023 तक दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी 30 सितम्बर, 2023 को नियमित होंगे।

एक अन्य अधिसूचना में 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का दैनिक वेतन भोगी कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मी भी नियमित होंगे।

हालांकि सरकार ने इसके लिए 240 दिन नियमित रूप से कार्य करने की शर्त रखी है। इन सभी की तैनाती विभिन्न विभागों में खाली पदों पर की जाएगी।

बता दें कि हर वर्ष निर्धारित 2 साल का सेवाकाल पूरा होने पर 30 सितम्बर और 31 मार्च तक अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर करने की अधिसूचना जारी होती है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...