खेत में पेड़ से लटका मिला 46 वर्षीय महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

फतेहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

जिला कागड़ा में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां खेतों में एक महिला पेड़ से लटकी हुई मिली है। महिला ने खुद आत्महत्या की है या फिर उसे यहां लटकाया गया है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ठेहड़ पंचायत के वार्ड 2 बुहाल में एक महिला ने खेतों में जाकर पेड़ से फंदा लगा लिया। महिला ने यह खौफनाक कदम उस समय उठाया जब उसका पति काम पर गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि बुहाल गांव की महिला बबली देवी (46) बीती देर शाम को गले में दुप्पटे का फंदा लगाकर पेड़ से लटक गई।

पुलिस को दिए बयान में महिला के पति जीत सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह अपने काम पर गया हुआ था, जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

जीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को पेड़ से उतारा।

पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने बताया कि महिला ने खेत में पेड़ से फंदा लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...