बड़ी खबर : सिरमौर में “जंगली हाथी” ने मौत के घाट उतारी बुजुर्ग महिला

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर की नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोलर पंचायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

कोलर पंचायत की हरिजन बस्ती की रहने वाली 65-70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से करीब 500 मीटर दूर शौच के लिए गई थी। लेकिन महिला को इस बात का मामूली भी इल्म नहीं था कि समीप में जंगली हाथी मौजूद है।

मृतक महिला के करीबी रिश्तेदार मोहन सिंह ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि अचानक ही शाम के वक्त जंगल की तरफ से चीखने की आवाज आई। साथ ही जंगली हाथी भी चिंघाड़ रहा था। इसके तुरंत बाद ही गांव के लोग जंगल की तरफ भागे।

घटनास्थल पर पाया गया कि जंगली हाथी द्वारा बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था। बमुश्किल महिला को हाथी के चंगुल से छुड़वाया गया।

बेहद ही नाजुक हालत में 65 से 70 वर्षीय राम देवी को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शनिवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि चंद महीने पहले बोहलियों में भी हाथियों का झुंड एक घर के समीप तक पहुंच गया था। इस दौरान भी ग्रामीण दहशत में आ गए थे।

दरअसल पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से हिमाचल की सीमा में हाथियों के आने का सिलसिला करीब 15 साल पहले शुरू हुआ था। धीरे-धीरे हाथियों के झुंड बढ़ने लगे हैं। करीब 15 साल पहले केवल एक ही हाथी आया करता था।

इस दौरान 1-2 मर्तबा हाथियों की मौत भी हो गई थी। लेकिन ग्रामीणों पर इस तरह के खौफनाक हमले की घटना पहली बार हुई है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना शनिवार शाम की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...