बागवानी विभाग द्वारा जाच्छ में किसानों के लिए “पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

बागवानी विभाग द्वारा महक योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाच्छ (नूरपुर) में 24 से 28 अप्रैल तक सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रैत विकास खण्ड के 30 किसानों ने भाग लिया।

केंद्र के सह निदेशक डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सुगंधित व औषधीय पौधों की खेती, नर्सरी उत्पादन, दवाईयों के बनाने में इनके प्रयोग, मूल्य संवर्धन तथा विपणन के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

डॉ विपिन गुलेरिया ने किसानों को औषधीय पौधों की खेती व इसकी मार्केटिंग बारे जानकारी दी। इसके साथ ही विभाग द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजेश कलेर, डॉ रेणु कपूर, आयुष विभाग से डॉ संजीव चौधरी व डॉ अनूप महाजन तथा दवाई उत्पादक संघ के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र गुप्ता, कामधेनु गौशाला के संचालक ऋषि डोगरा व बैंक अधिकारी उपदेश कुमार आदि ने किसानों को खेती व आर्थिक सहायता बारे प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया।

उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ हितेंद्र पटियाल ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं व विपणन के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर बागवानी विकास अधिकारी मान चंद, मनोहर लाल व सुभाष डोगरा आदि भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...