सड़क है कि नाला मात्र 9 किलोमीटर के सफर में 100 से ज्यादा खड़े, भगवान बचाए ऐसे सफर से

--Advertisement--

सरकार, आखिर कब सुधरेंगे सड़क के हालात, नहीं कोई सुध लेने वाला 

नगरोटा सूरियां – व्यूरो रिपोर्ट

लोक निर्माण विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के अंतर्गत लंज, तियारा,गग्गल ,धर्मशाला रोड की हालात इतने ज्यादा खराब है कि यह समझ मैं नहीं आता कि आखिरकार इस रोड के हालात कब सुधरेंगे ।

बता दे कि नगरोटा सूरियां से लंज तक की दूरी मात्र 9 किलोमीटर है और इस बीच ही 100 से ज्यादा बड़े-बड़े खड़े रोड पर बने हैं और आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होना आम बात है हालांकि यह रोड बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है।

क्योंकि इस रोड से मसरूर टेंपल, पोंग डैम, धर्मशाला, कांगड़ा के लिए रोजाना दिन रात अनगिनत सैलानियों का आना जाना लगा रहता है और रोजाना सैकड़ों के हिसाब से इस रोड से छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं।

साथ ही टांडा मेडिकल हॉस्पिटल के लिए भी ज्यादातर लोग इसी रोड से होकर गुजरते हैं और इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। कई बार तो ऐसे हालात देखने को मिले हैं की मरीज को ले जा रही गाड़ी रोड के खराब होने से रास्ते में ही साथ छोड़ देती है और आखिरकार मरीज भी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। ऐसे हालात कई बार हो चुके हैं।

हालांकि बड़े अचंभे की बात है की इसी रास्ते से रोजाना छोटे बड़े प्रशासनिक अधिकारी और इलाके के कई नेता ब जनप्रतिनिधि रोजाना इस रोड से होकर गुजरते हैं लेकिन सब कुछ देख कर भी अंजान बने हुए हैं।

यह सब हालात देखकर यह कहा जाए तो गलत ना होगा, “नेता और अधिकारी अपने में ही मस्त और आम जनता त्रस्त” आखिरकार इस रोड की सुध लेने वाला कोई नहीं, सरकार इस और ध्यान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...